Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में चींत अर चितार गोष्ठी का आयोजन, सुदामा ने राजस्थानी को किया समृद्ध

सुदामा ने राजस्थानी को समृद्ध किया

Nature

समाचार-गढ़, 27 अगस्त 2023, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी के ख्यातनाम कथाकार अन्नाराम सुदामा के जन्म शती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में चींत अर चितार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि साहित्यकार नंद भारद्वाज ने कहा कि सुदामाजी ने राजस्थानी भाषा की समृद्धि से आम पाठक को परिचित करवाया। राजस्थानी समाज में उनका बड़ा पाठक वर्ग रहा है। अन्नारामजी सुदामा ने अपनी विविध विधाओं की रचनाओं से राजस्थानी साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अन्नाराम जी का बहुत सारा साहित्य उपलब्ध नहीं है, किसी संस्था या ट्रस्ट को आगे आ कर उनकी रचनावली का प्रकाशित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इतिहासकार भंवर भादानी ने कहा कि अन्नाराम सुदामा धरती के रचनाकार हैं। उन्होंने शोषित वंचित वर्ग को अपने साहित्य में वाणी दी है। राजस्थानी के पुरोधा रचनाकार सुदामाजी के लिए राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति अकादमी को भी आयोजन करने के लिए आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि हरिमोहन सारस्वत ‘रूंख’ ने कहा कि अन्नाराम सुदामा का विपुल साहित्य हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में है और बहुत सा उपलब्ध नहीं है। सबसे पहले इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। डाॅ मदन सैनी ने अन्नारामजी सुदामा के राजस्थानी काव्य पर, डाॅ चेतन स्वामी ने उनकी कहानियों पर तथा मोनिका गौड़ ने उनके उपन्यास साहित्य पर पत्रवाचन किया। सुदामा जी के सुपुत्र डाॅ मेघराज शर्मा ने उनके साहित्यिक जीवन के अनेक प्रसंग सुनाए, जिन्हें उपस्थित जनों ने बहुत रुचि से सुना। सुदामा जी के साहित्य पर केन्द्रित नंद भारद्वाज द्वारा संपादित ‘सिरजण री साख रा सौ बरस’ पुस्तक तथा डाॅ चेतन स्वामी द्वारा रचित ‘राजस्थानी कहाणी : इतिहास अर आळोच’ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने आभार ज्ञापित किया। समारोह का संयोजन रवि पुरोहित ने किया। संगोष्ठी में रामचंद्र राठी, तुलसीराम चोरड़िया, डॉ गौरी शंकर प्रजापत, डॉ नमामीशंकर आचार्य, राज बिजारणिया, पुन्नू बीकानेरी, विजय महर्षि, बजरंग शर्मा, सत्यदीप, प्रशांत बिस्सा, सत्यनारायण योगी, सोहनलाल ओझा, लीलाधर सारस्वत, मनीष शर्मा, डॉ राधाकिशन सोनी, मोती सिंह राठौड़, मगन सिंह शेखावत, करणी सिंह बाना, सत्यनारायण स्वामी, राजेश शर्मा, नारायण सारस्वत सहित अनेक संभागियों ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights