Nature Nature

पीबीएम अस्पताल के स्वसन रोग विभाग में नागरिक विकास परिषद बिछाएगी ऑक्सीजन लाइन, भीकमचंद पुगलिया देंगे आर्थिक सहयोग

Nature

समाचार गढ़ 24 मई 2025 शहर की अग्रणी संस्था नागरिक विकास परिषद ने चिकित्सा और सामाजिक सेवा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय कदम उठाते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के स्वसन रोग विभाग में ऑक्सीजन आपूर्ति लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। परिषद की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी व मंत्री ललित कुमार बाहेती ने साझा की।

परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के संयोजक वरिष्ठ सदस्य गोपाल राठी होंगे। संयोजक राठी ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सुप्रतिष्ठित भामाशाह श्री भीकमचंद पुगलिया से मिला और आर्थिक सहयोग का विनम्र आग्रह किया गया।

श्री पुगलिया ने परिषद के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए श्री धर्मचंद भीकमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के माध्यम से सहयोग प्रदान करने की स्वीकृति दी। परिषद के संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी के अनुसार, श्री पुगलिया ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी हैं और वर्षों से परिषद के सामाजिक कार्यों में अपना निरंतर सहयोग देते आ रहे हैं।

इस निर्णय से गंभीर रोगियों को समय पर ऑक्सीजन मिल सकेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Related Posts

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights