Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के 144वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, पहली बार नगरपालिका बना रही है ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के 144वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, पहली बार नगरपालिका बना रही है ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी
लोक कलाकार छोटूसिंह रावणा और रहस्यमयी ‘अघोरी नृत्य’ बनेंगे समारोह की विशेष आकर्षण

समाचार गढ़, 24 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ इन दिनों उत्सव के रंग में रंगा हुआ है और इसके पीछे वजह है कस्बे का 144वां स्थापना दिवस, जिसे इस बार ऐतिहासिक और अभूतपूर्व अंदाज में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार, 25 मई को मैन बाजार टेम्पू स्टैंड पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका और आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। आमजन को निमंत्रण पहुंचाने से लेकर मंच की भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बारीक तैयारियों तक हर पहलू को बारीकी से संवारा जा रहा है।

इस वर्ष की खास बात यह है कि पहली बार नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ इस स्थापना समारोह की मेजबानी कर रही है, जिससे कार्यक्रम को एक नई गरिमा और पहचान मिल रही है।

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के सहयोग से सांस्कृतिक वैभव के साथ सजाया जा रहा है। आयोजन की प्रेरणा विधायक ताराचंद सारस्वत और नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की पहल से मिली है, जिन्होंने इसे नगर के लिए एक गौरव अवसर में बदलने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि देशभर में लोकप्रिय लोक कलाकार छोटूसिंह रावणा अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे। वहीं, दिल्ली से आने वाले कलाकार ‘अघोरी नृत्य’ की रहस्यमयी और आकर्षक प्रस्तुति देंगे, जो पहले कभी श्रीडूंगरगढ़ में नहीं देखी गई।

स्थानीय भजन गायक हनुमान कुदाल भी अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धा और संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रम में विविध प्रस्तुतियों की योजना बनाई गई है।

इस बार का स्थापना दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव बनकर सामने आ रहा है। आयोजन समिति और पालिका प्रशासन ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और श्रीडूंगरगढ़ के गौरव में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की कमान समारोह समिति ने संभाल रखी है और आयोजन को हर दृष्टि से सफल बनाने के लिए सदस्य पूरे उत्साह से सक्रिय हैं।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights