Nature Nature

आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर यातायात हुआ प्रभावित, बाजारों में रौनक हुई गायब

Nature

समाचार गढ़ 24 मई 2025 (सातलेरा से गौरीशंकर तावणिया की रिपोर्ट ) श्री डूंगरगढ़ पिछले एक सप्ताह से सूर्य देव का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आसमान से आग बरस रही है। अभी नौतपा शुरू भी नहीं हुआ है कि गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है।लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी बेहाल नजर आने लगे हैं। तापमान बढ़ने के कारण घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया।तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज गर्मी के कारण बाजारों में रौनक बिल्कुल कम नजर आने लगी है। दोपहर के समय तो सड़कों पर यातायात ना के बराबर दिखाई देने लगा है। गलियों में तो पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने भी हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। तापमान बढ़ने के साथ ही पंखों, कूलरों की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है।

तेज गर्मी के चलते यातायात प्रभावित नजर आया। दृश्य बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे का जहां तेज गर्मी के कारण आया सुनसान नजर ।


गर्मी से बचाव का उपाय
तेज धूप में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
अधिक से अधिक पानी पिये।
खाली पेट घर से बाहर ना निकले।
घर से बाहर निकले तो सर को तोलिए से ढककर निकले।
शरीर को यथासंभव गर्मी से बचाने का प्रयास करें।
ढंडे पेय पदार्थ का अधिक से अधिक प्रयोग करे ।
लू एवं तापघात से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

भीषण गर्मी के चलते वाहन चालक अपने वाहन को साइड में खड़ा कर आराम फरमाते हुए दिखाई दिए।

Related Posts

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights