Nature Nature

वार्ड 23 व 24 के नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न समस्याओं को लेकर बिग्गाबास के वार्ड संख्या 23 व 24 के नागरिकों ने सोमवार को पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निराकरण की मांग की।
सोमवार को पार्षद परसराम(रामसिंह) राजपुरोहित एवं पूर्व पार्षद मूलचन्द स्वामी की अगुवाई में दोनों वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और अधिशाषी अधिकारी भवानीशंकर व्यास से मिले और इन वार्डों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि उनके वार्डों में गत एक माह से सफाई के अभाव में नालियां सड़ांध मारने लगी है वहीं जगह जगह कचरे के ढेर हो गए हैं।घर घर कचरा संग्रहण करने वाले टेम्पो भी गत एक माह से नियमित नहीं भेजे जा रहे हैं।इसके अलावा यहां रोड़ लाइटों का दुरुस्तीकरण समय पर नहीं होने से परेशान का सामना करना पड़ रहा है।वार्डवासियों ने सड़क निर्माण से पूर्व प्रजापति भवन से आईदान प्रजापत के घर होते हुए गौरव पथ तक जल निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग की। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।इस अवसर पर वार्ड के श्यामसुंदर आसोप,घनश्याम प्रजापत,कुलदीप सारस्वत,पुखराज भार्गव,नवरत्न राजपुरोहित, बाबूलाल अड़ावलिया,जगदीश तिवाड़ी,सीताराम स्वामी,लालचंद नाई, महावीर प्रजापत सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के समापन पर देर रात राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया गया। देर रात आई सूची मे…

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights