Nature Nature

PM मोदी से मिलने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 17 जून, राजस्थान। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे. सूत्रों का दावा है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों की रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है। साथ ही बजट को लेकर भी चर्चा संभव है।

भाजपा ने मंथन बैठक में हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार की
राजस्थान में दो दिन भाजपा मुख्यालय पर मंथन बैठक हुई. राजस्थान में 11 लोकसभा सीट पर हार के कारण का रिपोर्ट तैयार किया गया। सूत्रों का दावा है कि इस रिपोर्ट कार्ड को सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी को सौंपेंगे। सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजन को बंद करने पर भी चर्चा करेंगे।

विपक्ष ने सेट किया आरक्षण खत्म करने का नैरेटिव

भाजपा ने 15 जून को 7 लोकसभा सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा की थी। टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और दौसा सीटों पर हार की समीक्षा की गई थी. इसमें विपक्ष का आरक्षण खत्म करने का डर दिखाया. इसकी वजह से SC-ST वोटर भाजपा से दूर हो गए।

आपसी गुटबाजी और संगठन की निष्क्रियता रही वजह

जातीय समीकरण के लिहाज से जाट वोट बैंक भाजपा से नाराज हो गया। राजस्थान इस बार कांग्रेस के 5 जाट नेता सांसद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे। भाजपा की हार के कारणों पर अलग-अलग सीटों पर कहीं आपसी गुटबाजी तो कहीं संगठन की निष्क्रियता भी बड़ी वजह रही।

टिकट वितरण और बड़े नेता अपनी ही सीटों पर व्यस्त रहे 

इसके अलावा कुछ नेताओं ने हार के बड़े कारणों में खराब टिकट वितरण और बड़े नेताओ का अपनी ही सीटों पर व्यस्त रहना भी बताया है। चूरू सीट पर हार के कारणों में एक बड़ा कारण चुनाव का जातीय आधार पर लड़ा जाना भी माना गया। ये भी कहा गया कि कांग्रेस इस बार भाजपा के मुकाबले अपने वोट बैंक को मजबूत करने में कामयाब रही. जबकि, भाजपा स्थानीय मुद्दों की बजाय सभी सीटों पर राष्ट्रीय मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ती रही।

  • Related Posts

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। India New Economy Forum 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत की आर्थिक सोच…

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। मां दुर्गा की प्रतिमा आपने मिट्टी, लकड़ी और कई तरह की सजावटी चीजों से बनी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पेंसिल, रबड़ और कटर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights