Nature Nature

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

Nature

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत सहित पीएचईडी, पुलिस, नगरीय निकाय, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पीने के पानी की पर्याप्त एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर हवा, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह राठौड़ ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights