Nature Nature

ब्रेन डेड हुए बेटे का अंगदान करने वाले पूर्णराम व संतोष देवी को सीएम ने किया सम्मानित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 3 अगस्त। अपने 20 वर्षीय बेटे आदित्य नैण के मरणोपरांत अंगदान करने वाले बीकानेर के पूर्णराम व संतोष देवी को राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से जिला स्तरीय आईटी सेवा केंद्र में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा स्वर्गीय आदित्य के माता पिता को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो स्वरूप प्रदान किया गया। नैण दंपति ने नम आंखों से अपने पुत्र के लिए श्रद्धांजलि स्वरुप सम्मान प्राप्त किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा एक साहसी माता पिता के रूप में उनके दान को सबसे बड़ा दान बताया गया। पूर्णराम ने भावुक शब्दों में अपने संस्मरण बताते हुए सभी से अंगदान को अपनाने की अपील की। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अंगदान जीवनदान महा अभियान का शुभारंभ हुआ। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा भी बीकानेर के नैण दंपत्ति के दान को अतुलनीय बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा 220 करोड़ लागत से निर्मित 148 चिकित्सा भवनों का लोकार्पण तथा 551 करोड़ लागत के 101 चिकित्सा भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही 10 चिरंजीवी जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस व 25 चल खाद्य प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया गया। श्री गहलोत द्वारा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण को पूर्णत: निशुल्क करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला स्तर से वीसी रूम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हरीसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डीटीओ डॉ सी एस मोदी, एक्स ई एन एनएचएम जे पी अरोड़ा, डीपीएम सुशील कुमार,  जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, आशा समन्वयक रेणु बिस्सा व सामाज सेवी अनवर अजमेरी मौजूद रहे। तहसील व पंचायत स्तर के आईटी केंद्रों से प्रशासन तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा सभी को अंगदान की पुनित शपथ भी दिलाई गई।

विद्यालयों अस्पतालों व कार्यालयों में ली गई अंगदान की शपथ
सीएमएचओ डॉ अबरार ने बताया कि प्रदेश सहित जिले के प्रत्येक सरकारी गैर सरकारी विद्यालय, अस्पताल तथा कार्यालयों में विद्यार्थियों अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अंगदान करने की शपथ ग्रहण की गई। स्वास्थ्य भवन सभागार में शहरी अस्पतालों के चिकित्सकों व कार्यालय कर्मियों ने अंगदान की शपथ ग्रहण की। इस दौरान अंगदान की आवश्यकता, महत्व व प्रक्रिया पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

Related Posts

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights