Nature Nature

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

Nature

समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

सरकार के अनुसार, प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने पर 5 साल तक की कैद, 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती है। वहीं, लंबे समय तक लगातार उल्लंघन करने की स्थिति में सजा 7 साल तक बढ़ाई जा सकती है।

राज्य सरकार ने आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि इस खतरनाक मांझे के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

गौरतलब है कि चाइनीज मांझा पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। इसके कारण प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई पक्षी और जानवर भी इसकी चपेट में आकर घायल होते रहे हैं।

सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें और सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का ही उपयोग करें।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights