Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस की जनसभा, डोटासरा ने किया संबोधित, गोदारा ने उठाई मांग

Nature

समाचार-गढ़, 5 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर धर्मशाला में आज कांग्रेस की जनसभा आयोजित हुई। इस जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा पहुंचे। पांडाल में प्रवेश से पहले ही डोटासरा का बेंड बाजे व पुष्पों से जोरदार स्वागत किया गया। पांडाल के अंदर प्रवेश करने के बाद कुंभाराम आर्य को पुष्पाजंलि दी। मंच पर साफा, माला व 51 किलो की माला से डोटासरा का स्वागत किया गया। प्रधान सावित्रीदेवी एवं नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

डोटासरा ने जनसभा को देशी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने भाजपा व केंद्र सरकार पर कई हमले किए। उन्होंने गहलोत सरकार की सभी योजनाएं गिनवाई और कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए सरकार रिपिट करवाने की बात कही। टिकिट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि आलाकमान द्वारा टिकट वितरित किए जाने के बाद अगर किसी ने बगावत की तो कांग्रेस के दरवाजे उसके लिए बंद हो जाएंगे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किसानों की मांग उठाई और कहा कि मोठ का समर्थन मूल्य निर्धारित हो जाये तो किसानों को राहत मिलेगी वहीं उन्होंने बिजली समस्याओं से राहत दिलाने के लिए लंबित जीएसएस का काम पूरा कराने की मांग रखी। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कहा कि बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति ने हर योजना में बेहतर काम किया है और एक नबंर पर रही है। मंच से देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, जिला प्रभारी फुसाराम गोदारा, सहित अनेक स्थानीय सरपंचो व कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया।

इस जनसभा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी फुसाराम गोदारा, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी मनीष गोदारा, प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा, शिवलाल गोदारा, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, मदनगोपाल मेघवाल, शिवलाल गोदारा, हेतराम जाखड़, भगवाननाथ कलवानिया, राधेश्याम सिद्ध, राजेश मंडा, विजयराज सेवग, मूलाराम भादू, श्रीराम भादू, रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल, मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, संजय करनानी, कन्हैयालाल सोमानी, ओमप्रकाश बाना, हेमाराम खिलेरी, लक्ष्मणरामनानूराम प्रजापत, नौरंगलाल चाहर, चांदराम चाहर, रेंवतराम गोदारा, सोहनलाल महिया, प्रह्लाद सुनार, श्यामसुंदर दर्जी, गोरधन खिलेरी, मनोज सोमानी सहित नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083, इस बार होंगे 13 महीने

    समाचार गढ़ 11 मार्च 2026। 19 मार्च से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटीचंड आदि नामों से भी…

    जांच करने गई महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल से हमला, हेड कॉन्स्टेबल घायल

    समाचार गढ़ 11 मार्च 2026, बीकानेर। शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जांच के लिए पहुंची दो महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल कुत्ता छोड़कर हमला करवाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083, इस बार होंगे 13 महीने

    19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083, इस बार होंगे 13 महीने

    जांच करने गई महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल से हमला, हेड कॉन्स्टेबल घायल

    जांच करने गई महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल से हमला, हेड कॉन्स्टेबल घायल

    राजस्थान में जल्द आएगी ‘गौ सेवा नीति-2026’, गौ संरक्षण और पशुपालकों को मिलेगा बड़ा सहारा

    राजस्थान में जल्द आएगी ‘गौ सेवा नीति-2026’, गौ संरक्षण और पशुपालकों को मिलेगा बड़ा सहारा

    सुप्रीम कोर्ट ने दी देश की पहली इच्छा मृत्यु की अनुमति, 12 साल से अचेत गाजियाबाद के हरीश राणा का मामला

    सुप्रीम कोर्ट ने दी देश की पहली इच्छा मृत्यु की अनुमति, 12 साल से अचेत गाजियाबाद के हरीश राणा का मामला

    ईरान युद्ध में फंसे भारतीय छात्र: तेहरान से बेटी का रोते हुए फोन, ‘अब्बू… हॉस्टल के पास मिसाइलें गिर रही हैं’

    ईरान युद्ध में फंसे भारतीय छात्र: तेहरान से बेटी का रोते हुए फोन, ‘अब्बू… हॉस्टल के पास मिसाइलें गिर रही हैं’

    सोशल मीडिया पर वायरल IPL-2026 शेड्यूल: जयपुर में 4 मैच होने का दावा, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

    सोशल मीडिया पर वायरल IPL-2026 शेड्यूल: जयपुर में 4 मैच होने का दावा, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights