Nature Nature

राजनीतिक ज़मीन पर कांग्रेस का नवसंकल्प, हरिराम बाना ने की 51 सदस्यीय जंबो जिला कार्यसमिति की घोषणा

Nature

राजनीतिक ज़मीन पर कांग्रेस का नवसंकल्प | हरिराम बाना ने की 51 सदस्यीय जंबो जिला कार्यसमिति की घोषणा, बोले – “संगठन के सच्चे सिपाही तैयार होंगे अब धरातल से”

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 मई 2025।
राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष और क्षेत्र के युवा कांग्रेसी चेहरा हरिराम बाना ने कांग्रेस विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बुधवार को 51 सदस्यों वाली भारी-भरकम जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि अब संगठन के हर सच्चे सिपाही को साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बाना ने बताया कि यह कार्यसमिति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी के मार्गदर्शन में गठित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति और सिद्धांतों को गांव-ढाणी तक पहुँचाना है।

🔷 जिम्मेदारियों का बंटवारा – युवाओं, महिलाओं और अनुभवी चेहरों को दी जगह

इस जंबो कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ के मूलचंद स्वामी को संगठन महामंत्री, अंजू पारख, रामचंद्र सियाग, गन्नी खान और शिवराज गोदारा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव पद पर निहालचंद विश्नोई, संदीप नाई, सुषमा मेघवाल, धर्मपाल बांगड़वा समेत 18 कार्यकर्ताओं को नामित किया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश कुमार पारीक, विजयपाल डोटासरा, पदमनाथ सिद्ध, दाऊद काजी, सरवर हिंदुस्तानी सहित कई युवा नेताओं को दी गई है।

प्रवक्ता के रूप में सुरेन्द्र महावर और दीनदयाल डेलू, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में बीरबल सांई व गंगाराम गोदारा और कार्यालय प्रभारी का दायित्व लक्ष्य प्रजापत को सौंपा गया है।

🎯 प्रशिक्षण अनिवार्य, बनेगी विचारधारा की फौज

बाना ने घोषणा की कि कार्यसमिति के हर सदस्य को साल में दो दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण लेना होगा, जिसमें कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की संरचना, बलिदानों की गाथा और पार्टी के ऐतिहासिक योगदान की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह महज़ एक समिति नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है, जो रचनात्मकता और संघर्ष दोनों से संगठन को नई दिशा देगी।”

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights