Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 गांवों में 01.23 करोड़ की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का होगा निर्माण
विधायक महिया की अनुशंसा पर सरकार ने दी स्वीकृति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती को लेकर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। इसी क्रम में विधायक महिया की अनुशंषा पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है और 01.23 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जिस पर विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार प्रकट किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि क्षेत्र के जिन गांवों में काफी वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, उन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बीदासरिया, सिंधू, धीरदेसर चोटियान के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार से दिलवाई गई है। भवनों के निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 23 लाख रूपये की राशि आवंटित करते हुए सरकार ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights