Nature Nature

गौ, पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा एवं श्री गोपाल संघ के प्रणेत का अवतरण दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

Nature

श्रीडूंगरगढ़/कोटासर, 8 अगस्त 2024। श्री करणी गौशाला, कोटासर परिवार ने 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा एवं श्री गोपाल संघ के प्रणेता, परम पूज्य संत भैरव उपासक स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर गौशाला की संपूर्ण गौ माताओं को हरा चारा का पावन भोग लगाकर जन्मदिवस मनाया गया।

गोपाष्टमी पर्व 2021 को स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलों द्वारा श्री करणी गौशाला का भव्य शुभारंभ हुआ था। उनके दिव्य वाणी गौ प्रवचन के माध्यम से गौ सेवा की महत्ता और गौ औषधि के लाभों का रसपान करवाया गया था। आज उनके अवतरण दिवस पर गौशाला परिवार ने गौ माताओं के प्रति अपनी सेवा और समर्पण को पुनः प्रदर्शित किया।

गौशाला परिवार ने स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर गौशाला परिवार के सभी सदस्यों ने गुरुदेव भगवान के चरणों में नमन करते हुए अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

इस समारोह में गौशाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और गुरु जी के आशीर्वाद से प्रेरित होकर गौ सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights