Nature Nature

माकपा तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का निर्णय

माकपा तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का निर्णय

Nature

राष्ट्रीय युवा नेता डॉ. विक्रम सिंह व किसान नेता बादल सरोज देंगे व्याख्यान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी की बैठक तहसील सचिव मुखराम गोदारा की अध्यक्षता में तथा प्रभारी डॉ. सीमा जैन की उपस्थिति में 12 दिसंबर को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में 18 और 19 दिसंबर को बीकानेर में माकपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस प्रशिक्षण में जिलेभर से माकपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में व्याख्यान देने के लिए माकपा के राष्ट्रीय युवा नेता एवं हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह, तथा मध्यप्रदेश के किसान नेता बादल सरोज उपस्थित रहेंगे।

किसानों की समस्याओं पर उठी गंभीर चिंता

बैठक में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया ने समर्थन मूल्य पर चल रहे मूंगफली खरीद केंद्रों की व्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि किसानों को गुणवत्ता व नमी का हवाला देकर तुलाई के दौरान परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है और जिले में उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने पर जोर

बैठक में प्रभारी डॉ. सीमा जैन और अशोक शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जिलेभर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना है, ताकि जनता के हक व सुरक्षा की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जा सके।

इन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिती

बैठक में सोनियासर सरपंच नंदू बिहानी, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, टेउ सरपंच सुनील मेघवाल, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, गिरधारी जाखड़, सत्तूनाथ सिद्ध, गणपत महिया, मालाराम सांसी, ओमप्रकाश कस्वां, छात्र नेता मुकेश ज्याणी, सहीराम सातलेरा, सांवरमल सहू, दौलत मेघवाल, मुखराम नायक, शौकीन क़ाज़ी, जावेद बेहलीम, डूंगर महिया, नोपाराम डूडी सहित माकपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights