Nature Nature

जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का दमदार आगाज़, जी.जी. हाउस ने पहले दिन मारी बाजी

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत शुक्रवार को सरस्वती पूजन के साथ हुई। पहले दिन के मुख्य अतिथि सेवा भारती अध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया रहे, जिन्होंने छात्रों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और नियमित रूप से खेल गतिविधियाँ आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथियों में व्यवसायी जगदीश प्रसाद मोदी, सुभाष शास्त्री और लक्ष्मीनारायण भादू शामिल रहे।

कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया। सरस्वती पूजन के बाद विद्यालय की एम.डी. चन्द्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके पश्चात विद्यालय के विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन नन्हें-मुन्ने बच्चों की दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। चारों हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए दमखम दिखाया। सुभाष शास्त्री ने कबड्डी मैच का उद्घाटन किया, जबकि लक्ष्मीनारायण भादू ने खो-खो मैच का शुभारंभ किया। प्रथम दिन के फाइनल मुकाबलों में सीनियर गर्ल्स खो-खो में जी.जी. हाउस ने जीत दर्ज की, जबकि जूनियर गर्ल्स कबड्डी में भी जी.जी. हाउस विजेता रहा। शेष मुकाबले शनिवार को संपन्न होंगे।

खेल आयोजन में फुटबॉल पीटीआई विनोद कुमार, कबड्डी पीटीआई बजरंग बिस्सू, खो-खो पीटीआई बुधराम, संदीप सिंह, क्रिकेट पीटीआई पंकज एवं विक्रम सहारण सहित श्याम भारती, विष्णु, अंशु शर्मा, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, हरीश शर्मा, राकेश, राजेंद्र सारण, भंवरलाल महीच, रुचिका, सरोज, सुप्रिया, कांता सैन, पायल शर्मा, मनीषा भार्गव, चाँदनी, नीलम स्वामी, मानवी, निशा बुट्टी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

दो दिवसीय इस स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों एवं अतिथियों द्वारा सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights