Nature Nature

बसंत पंचमी पर विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन

बसंत पंचमी पर विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद लिया।

कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने मां सरस्वती पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, वहीं छात्राओं द्वारा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

इसी क्रम में जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया तथा नियमित विद्यार्थियों ने भी हवन कुंड में आहुति देकर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला एवं मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने पूर्णाहुति कर कार्यक्रम का समापन किया।

वहीं कस्बे के शिशु भारती पब्लिक स्कूल  में भी बसंत पंचमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों की सहभागिता रही। संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध बाना ने सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights