Nature Nature

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

Nature

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026।

अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे मामले में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 7.80 लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए गए। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp ग्रुप से शुरू हुआ ठगी का खेल

पहले मामले में फायसागर रोड निवासी वर्णिका सिंघल को हार्दिक डोसी नाम के व्यक्ति ने WhatsApp कॉल कर ‘VIP Elite History Makers’ और बाद में ‘Elite VIP Group’ में जोड़ा। इसके बाद उन्हें ‘BR Nova’ नाम का ऐप डाउनलोड कराया गया और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए उकसाया गया।

शुरुआत में 80 हजार, 90 हजार और 1 लाख रुपये निवेश करवाए गए। ऐप में लगातार मुनाफा दिखाया गया और बाद में 1.08 लाख रुपये वापस भी कराए गए। इससे पीड़ित को ठगों और ऐप पर भरोसा हो गया।

परिवार को भी निवेश में जोड़ा

इसके बाद बड़ी रकम निवेश कराई गई। पीड़िता ने 7.50 लाख और 12.51 लाख रुपये ट्रांसफर किए। फिर उनके पति, बहन और जीजा को भी इस योजना में शामिल कराया गया। अलग-अलग खातों से रकम जमा करवाते हुए कुल 50.70 लाख रुपये ठग लिए गए।

जब परिवार ने ऐप में दिख रहा पैसा और मुनाफा निकालना चाहा तो ठगों ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर और पैसे मांगे। इसके बाद ठगी का शक हुआ और 1930 पर शिकायत की गई।

दूसरे मामले में खाते से 7.80 लाख पार

दूसरे मामले में पुष्कर तहसील के बांसेली निवासी गोपाल राम तंवर के मोबाइल पर अचानक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। वह तुरंत बैंक पहुंचे और खाता फ्रीज कराया, लेकिन तब तक 7,80,866 रुपये निकाले जा चुके थे।

बैंक खातों और UPI की जांच

डीएसपी शमशेर खां के मुताबिक दोनों मामलों में जांच जारी है। पुलिस ठगी की रकम जिन बैंक खातों, UPI और IMPS आईडी में गई, उनकी जानकारी जुटा रही है और संदिग्ध खातों को होल्ड कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights