Nature Nature

जयकारों के साथ गाजे बाजे पर नाचते हुए पैदल यात्रियों का जत्था सालासर के लिए हुआ रवाना

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हाथ में लाल ध्वजा लिए तन पर लाल चोला पैरों में घुंघरू की झंकार जुबां पर वीर बजरंगी का जयकारा के साथ डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते भक्तो का रेला के बीच फूल बरसाते हुए ग्रामीण के साथ हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव सातलेरा से सालासर पैदल यात्रियों का जत्था सोमवार को बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ सालासर धाम पर धोक लगाने के लिए रवाना हुआ । संघ की रवानगी से पूर्व पैदल यात्रियों द्वारा वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित श्री वीर बजरंग बली के मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । सोमवार को सुबह सभी पैदल यात्रियों द्वारा सामूहिक रूप से बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई । मंदिर पुजारी जीवन दास ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पैदल यात्रियों को आशीर्वाद देते हुए बजरंग बली की ध्वजा सौंप कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी । इस धार्मिक मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जयकारों के साथ तिलक लगाकर संघ को रवाना किया । संघ हनुमान जी के मंदिर से रवाना होकर गांव के बिग्गाजी मंदिर, हरिराम जी मंदिर, रामदेव जी मंदिर, होते हुए गांव से 2 किलोमीटर दूर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर पहुंचकर श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर पुजारी मालाराम तावनिया से आशीर्वाद लेकर सालासर की तरफ प्रस्थान किया । ग्रामीणों ने भी संघ के स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए और जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत सत्कार किया । ग्रामीण संघ के साथ-साथ कितासर गांव तक जाकर संघ के पैदल यात्रियों की सेवा सत्कार की । पैदल यात्रियों का संघ जहां से भी गुजरा वातावरण को भक्ति रस से सरोवर कर दिया । संघ के व्यवस्थापक बजरंग दास स्वामी ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल, सहित सेवादारों का जत्था भी साथ साथ चल रहा । स्वामी ने बताया कि इस संघ में बच्चे, महिलाएं, युवा बुजुर्ग सब उत्साह के साथ बजरंगबली के धोक लगाने के लिए सालासर के लिए रवाना हुए हैं। इस संघ में 110 पैदल जातरू शामिल है। स्वामी ने बताया कि संघ बुधवार आसोज माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को शाम को सालासर धाम पर पहुंचकर वीर बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेगा ।

ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह किया गया पैदल यात्रियों का स्वागत सत्कार ।फोटो गौरीशंकर
पैदल यात्रियों का संघ कितासर पहुंचने पर सेवा में जुटे ग्रामीण । फोटो गौरी शंकर सातलेरा
डीजे पर बज रहे वीर बजरंगी के आस्थामय भजनों पर नाचते गाते रवाना हुए पैदल यात्री । फोटो गौरी शंकर सातलेरा
सातलेरा गांव से सालासर के लिए रवाना होता पैदल यात्रियों का जत्था ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights