Nature Nature

आशा सहयोगियों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निकाली रैली, लगाए नारे

Nature

समाचार गढ़, 23 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ आशा सहयोगिनी यूनियन ने आज उपखण्ड कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल के मार्फत जिला कलेक्टर के नाम दिया गया। इससे पहले आशा सहयोगियों ने हाथों में तख्तियां लिए व माइक पर अपनी मांगों को लेकर उपखण्ड कार्यालय से घूमचक्कर होते हुए नारे लगाते हुए अपनी आवाज को बुलन्द करते हुए रैली भी निकाली। प्रदर्शनकारियों को जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव सीमा जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्प मानदेय से महिलाओं का सरकार व विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी घोषित करने व 18 हजार रूपये न्यूनतम् मानदेय देने की जरूरत है जिसकी पूरे देश में आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। विभाग सौ रूपये प्रति दिन मानदेय देता है वो भी पांच छह माह तक नहीं देना अन्याय है। इसके लिए संगठन को मजबूत कर‌ अधिकारियों का घेराव करेंगे। चिकित्सा विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डुबा हुआ है। सभी को जागरूक होकर लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान आज आजाद हिन्द फौज के सुभाष चंद्र बोस की सारथी केप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर उनको श्रदांजलि दी गयी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता सोहन गोदारा ने कहा कि सभी मानदेय कार्मिकों को संगठित किया जायेगा तथा शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशिक्षण देकर आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। किसी के साथ अन्याय नही ं होने दिया जायेगा। संघ के अध्यक्ष उर्मिला सिखवाल ने कहा कि सरकार व विभाग समय पर मानदेय नही दे रहे ह,ैं न ही अन्य‌ लाभ का भुगतान करते है। सचिव अन्नपूर्णा ने कहा कि ओटीपी की व्यवस्था समाप्त की जावे या ऑनलाईन का कार्य ऑफिस में करवाया जाए। अगर विभाग ने ऐसे ही दबाव में कार्य करवाते रहे तो मजबूर होकर ऑनलाईन कार्य का बहिष्कार करना पड़ेगा। हमने सात दिन पूर्व भी ज्ञापन दिया लेकिन आज दिनांक तक एक बिन्दु पर विभाग द्वारा काम नहीं किया है। आशा सहयोगियों ने जल्द समाधान की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा सहयोगियां मौजूद रही।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights