Nature Nature

जिले में डेंगू का प्रकोप तेज, सावधानी बरतना जरूरी

Nature

समाचारगढ़ 11 अक्टूबर 2024 बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे बीकानेर और आसपास के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बीकानेर में डेंगू का डंक लगातार जारी है। 1 जनवरी से 9 अक्टूबर तक 425 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सितंबर में 110 और अक्टूबर के शुरुआती 9 दिनों में 86 मरीज मिले हैं, जिससे डेंगू के मामलों में दोगुनी तेजी से इजाफा हो रहा है।

राजस्थान फर्स्ट के मौसमी बीमारियों के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 620 टीमें और 212 नर्सिंग छात्र सर्वे कार्य में जुटे हैं, जबकि 73 डीबीसी वर्कर एंटी लार्वा गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

सावधानियां:

पानी जमा होने वाले स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।

लार्वा बढ़ने वाली जगहों पर विशेष ध्यान दें।

बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवाई न लें, तुरंत जांच करवाएं।

घर के कबाड़ और टंकियों की सफाई करें।

कूलर या गमलों में पानी इकट्ठा न होने दें, ताकि डेंगू के मच्छरों का लार्वा पैदा न हो।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights