Nature Nature

क्षेत्र में घना कोहरा छाया, फसलों को मिलेगा फायदा, किसान वर्ग नजर आया खुश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी एवं बूंदाबांदी के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है जहां बुधवार को तेज आंधी एवं रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को पूरे दिन मौसम ठंडा रहा तो शुक्रवार को सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा । किसानों का मानना है कि यह कोहरा फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा । सबसे ज्यादा कोहरा चने एवं गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा । घना कोहरा छाने एवं वातावरण में ठंडक बढ़ने से पकाव पर खड़ी फसलों को नया जीवन मिलेगा । किसान भंवरलाल जाखड़, मामराज, मोतीलाल शर्मा का कहना है कि इस समय छाने वाले कोहरे से उपज में भी काफी फर्क दिखाई देगा । धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू, अभय सिंह पूरा के किसान प्रेमनाथ, तोलियासर के किसान जीव सिंह ने बताया कि कोहरा फसलों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा ।
दूसरी तरफ घना कोहरा छाने से हाईवे पर वाहन चालकों को हेड लाईट का सहारा लेना पड़ा । हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए ।
वाहन चालक सीताराम ने बताया कि कोहरा छाने से हाईवे पर चलने में तो कठिनाई होती है। बड़ी सावधानी पूर्वक वाहन चलाना पड़ता है लेकिन फसलों के लिए यह कोहरा काफी फायदेमंद रहेगा । सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम तावनिया, लक्ष्मी नारायण जाखड़ का कहना है कि यह कोहरा आगामी जमाने का शुभ संकेत है। मार्च के महीने में कोहरा छाना अच्छे जमाने का संकेत है।

फसलों की बढ़तवार में होगा इजाफा ।फोटो योगेश कुमार सारस्वत
सातलेरा घना कोहरा छाने से फसलों को मिलेगा फायदा । फोटो मामराज जाखड़
खेती किसानी के जानकार किसानों का मानना है कि यह कोहरा आगामी जमाने का शुभ संकेत
फसलों की बढ़तवार में होगा इजाफा ।फोटो योगेश कुमार सारस्वत
  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights