Nature Nature

तोलियासर धाम में छत से गिरा श्रद्धालु, रोही में मारपीट और धमकी का मामला, विवाह के नाम पर लाखों की ठगी और गहने चोरी

Nature

तोलियासर धाम में छत से गिरा श्रद्धालु, बीकानेर रेफर

समाचार गढ़, 16 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। प्रसिद्ध भैरूं जी धाम, तोलियासर में आज सुबह एक हादसे में नोहर थानाक्षेत्र के गांव राजपुरिया निवासी 55 वर्षीय सुभाष पुत्र चंदूराम चोटिल हो गया। मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे सुभाष ने रात मंदिर की छत पर सोने का फैसला किया। सुबह करीब 6:15 बजे वह सोकर उठा और नीचे उतरने लगा, लेकिन नींद के असर में पैर फिसल गया, जिससे वह सीढ़ियों से गिरकर नीचे आ गया। चोटिल अवस्था में उसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एंबुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

रोही में मारपीट और धमकी का मामला, तीन पर केस दर्ज

समाचार गढ़, 16 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। गांव बींझासर की रोही में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेरूणा थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। परिवादी दौलतराम पुत्र मामराज जाट ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे कानाराम पुत्र गोधुराम जाट, उसकी पत्नी और भाई केसराराम ने उसे घेरकर मारपीट की। दौलतराम का आरोप है कि गाली-गलौच करते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।

विवाह के नाम पर लाखों की ठगी और गहने चोरी, पांच पर मुकदमा दर्ज

समाचार गढ़, 16 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। नोखा में विवाह के बहाने लाखों की ठगी और गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। लखारा चौक निवासी लालचंद पींचा पुत्र मोहनलाल पींचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अर्चना जैन सहित पांच लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। आरोप है कि अर्चना ने फर्जी विवाह के बहाने उससे सात लाख रुपये नगद, गहने और 50 हजार रुपये नकदी हड़प लिए। मामले में नोखा निवासी लीलाधर सैन, पाली निवासी दिलीपकुमार गोलछा, बाड़मेर के कैलाश सिंघवी, और पूर्वी मुंबई के केशरीमल रांका भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights