Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में धरना। ऑवर ब्रिज की मांग के समर्थन में पहुंचे जनप्रतिनिधि

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रेलवे फाटक के पास आज तीसरे दिन रेलवे ब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले फ्लाई ऑवर बनाने की मांग को लेकर धरना जारी है। धरना स्थल पर अनेक दल फ्लाई ऑवर के समर्थन में पहुंच रहे है और सरकार से इसके लिए मांग कर रहे है। धरने पर आज सभा की अध्यक्षता काननाथ सिद्ध ने की। उन्होनें कहा कि हर आधे घंटे में करीब 20 मिनिट बंद रहने वाले फाटक से श्रीडूंगरगढ़ से क्षेत्र के 40 गांवों के नागरिकों को ब्रिज के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज धरने पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, ग्राम पंचायत बाना के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, धर्मास सरपंच पवन पारीक, बाडेला पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, शिक्षक संघ के प्रभुराम बाना पहुंचे। समिति के संरक्षक श्यामसुंदर आर्य व एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने कहा कि इस गंभीर समस्या के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। भारतीय किसान संघ के नेता तोलाराम जाखड़, किसान सभा के मोहनलाल भादू, डॉ विवेक माचरा, माकपा नेता रामेश्वर बाहेती, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा व सरपंच गेनाराम ज्याणी आदि धरने पर डटे हुए है।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights