Nature Nature

जिला स्तरीय 66वी हैंडबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन, जिले की 46 टीम शामिल, खेल को खेल की खेल भावना से खेलना चाहिए-दिनेश कुमार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमू स्कूल में आयोजित हो रही 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 /19 वर्ष (छात्र -छात्रा)
का रविवार को विधिवत तरीके से उद्घाटन हुआ। स्कूल के खेल प्रभारी रामनिवास बेनिवाल ने बताया कि आगामी 6 नवम्बर से 9 नवम्बर को सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में हो रही 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व सेसोमूं स्कूल कर रही है। और उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में जिले से 46 टीम हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपअधीक्षक दिनेश कुमार व विशिष्टअतिथि थानाधिकारी अशोक विश्नोई तथा महावीर माली ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन में छात्राओ ने अतिथियो का तिलक व तुलसी का पौधा देकर एवं राजस्थानी लोकनत्य के साथ स्वागत किया। मुख्यअतिथि उपअधीक्षक दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में आजकल बेहतरीन कैरियर का निर्माण हो रहा है। विशिष्टअतिथि थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। स्कूल स्तर पर खेलकूद और बढ़ावा देने की जरूरत है तथा खेलों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने का सर्वोत्कृष्ट साधन है। इस मौके पर स्कूल मैनेजर राम निवास चौधरी, घनश्याम गौड़, पुलिस विभाग तथा शिक्षा विभाग के अनेक अतिथि, स्कूल स्टाफ एवं कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उप प्राचार्य फरियाद अली काज़ी ने आये हुये आगंतुकों का आभार जताया।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    समाचार गढ़ 17 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों…

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights