Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के 13 भामाशाह एवं 5 प्रेरकों का जिला स्तरीय सम्मान, राज्य स्तरीय सम्मान हेतु 1 प्रेरक का हुआ चयन

Nature

समाचार गढ़, 31 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), हनुमान धोरा के भामाशाहों का सतत विश्वास और सहयोग इस विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है। इसी कड़ी में, इस विद्यालय के 13 भामाशाहों और 5 प्रेरकों को 1 सितंबर 2024, रविवार को 12:00 बजे बीकानेर के जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान हेतु इस विद्यालय के एक प्रेरक का चयन भी किया गया है। विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती विमला गुर्जर ने बताया कि भामाशाहों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों ने विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। भामाशाह श्री बजरंग लाल भामू ने कमरा मय बरामदा निर्माण करवाया, श्री मनोज कुमार नाई ने कमरा, सीढ़ियां और बरामदा निर्माण में सहयोग दिया, मोहम्मद रजमान ने प्याऊ मय वाटर कूलर की स्थापना की, श्री राजेन्द्र राखेचा ने गर्ल्स टॉयलेट और फर्नीचर प्रदान किया, और श्री प्रदीप सिखवाल ने विद्यालय भवन की मरम्मत और रंग-रोगन में सहयोग किया। अन्य भामाशाहों, जैसे श्री आनन्द पारख, श्री भीखमचन्द पुगलिया, श्री दिलिप विहानी, श्री मदन लाल शर्मा, श्री महावीर बोथरा, श्री हरिओम शर्मा, श्री पवन सोनी और श्री रमेश लुणिया ने भी अपने-अपने हिस्से का योगदान दिया।

इन कार्यों के लिए भामाशाहों को प्रेरित करने वाले विद्यालय के कार्मिकों – श्रीमती विमला गुर्जर, श्री रामप्रताप जाखड़, श्री राजू नाथ सिद्ध, श्री पवन गोयतान और श्री जितेन्द्र कुमार सोनी को भी जिला स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, श्री रमेश शर्मा को राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर, श्री गजानन्द सेवग और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़, श्री ओमप्रकाश प्रजापत ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय विकास के लिए कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights