Nature Nature

राजस्थान में बारिश का डबल अलर्ट: 4 जिलों में ऑरेंज और 15 में येलो अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़, 7 जुलाई, राजस्थान।
सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राजस्थान के 4 जिलों — सीकर, जयपुर, जयपुर शहर और चूरू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम और एक-दो दौर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

इस दौरान इन जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

येलो अलर्ट इन 15 जिलों में

मौसम विभाग ने आज 15 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:
अलवर, दौसा, अजमेर, बूंदी, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, कोटा, टोंक, भरतपुर, नागौर, धौलपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़।

इन जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 20-30 KMPH की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और बाहर काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और ऊँचे स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

राज्यभर में मौसम के मिजाज ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं सतर्कता जरूरी हो गई है।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights