Nature Nature

डाॅ मदन सैनी को श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा

Nature

समाचारगढ़ 6 अक्टूबर श्रीडूंगरगढ। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 इस बार राजस्थानी भाषा के विद्वान डाॅ मदन सैनी को उनके कथा-संग्रह “आस-औलाद” पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार को पर्यावरणविद एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने की।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शाॅल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि भेंट की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों ने किया।
डाॅ मदन सैनी राजस्थानी में अस्सी के दशक से लेखन कर रहे है। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कथा, कविता तथा आलोचना, बाल साहित्य की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। राजस्थानी रामकाव्य के वे अनुसंधित्सु रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं।
पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत पांच वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में आयोजित होगा।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights