Nature Nature

डॉ. ओ.पी. सैनी “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” से अलंकृत, महापुरुष समारोह समिति ने प्रदान किया सम्मान

Nature

महापुरुष समारोह समिति ने प्रदान किया सम्मान

समाचार-गढ़, बीकानेर, 2 अक्टूबर 2022. महात्मा गांधी की 153 वीं जयन्ती के अवसर पर महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ के तत्वावधान में रविवार को “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” समारोह माहेश्वरी धर्मशाला बीकानेर में आयोजित हुआ। डॉ एम जी भट्टड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- डॉ पी के सैनी, अधीक्षक, पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर, मुख्यवक्ता-डी सी जैन, पूर्व प्राचार्य, डूंगर कॉलेज, बीकानेर एवं संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी मंचस्थ रहे । समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष का “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” गांधीवादी विचारधारा से ओतप्रोत, चिकित्सा में अनुसंधान, शिक्षा, समाजसेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले डॉ ओ पी सैनी , प्रोफेसर/ हेड फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट पी बी एम हॉस्पिटल, बीकानेर को प्रशस्ति पत्र, शॉल पट्टिका,प्रतीक चिहन एवं माल्यार्पण द्वारा मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान से अलंकृत किया गया। भैरूदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रष्ट के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ पी के सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। गांधी ने अपनी अहिंसा यात्रा से लोगों को हिंसा के त्याग का पाठ पढ़ाया । गांधी ने पूरी सादगी एवं अपने विचारों से ही देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई । मुख्यवक्ता डॉ डी सी जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा एवं सत्य के पुजारी थे आजादी के साथ ही स्वच्छता भी उनकी प्राथमिकता में रहे,उनके सत्य, अहिंसात्मक एवं समानता के विचारों के कारण ही आज गांधी प्रासंगिक है । गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के विचारों को आज विश्व के सभी देश ग्रहण कर रहे है । समिति सचिव सुशील सेरडिया ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज एवं राष्ट्र में वैचारिक बदलाव हेतु संस्थान महापुरुषों के विचारों को सार्थक करने वाले कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुचाने के लिए प्रयत्नशील है । संस्था सदस्य बजरंगलाल सेवग ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए संस्था की भावी रणनीति बताते हुए रचनात्मक गतिविधियों में आमजन से जुड़ने की अपील की । कार्यक्रम में निर्मल पुगलिया,नन्दकिशोर सोलंकी, डॉ नोरंग महावर, देवकिशन गहलोत, चन्द्र शेखर कछावा, डॉ पी डी तंवर,सत्यनारायण योगी, विजयराज सेवग विजय महर्षि, रवि पुरोहित, अशोक पारीक, तिलोकचंद गहलोत, डॉ शंकरलाल जाखड़, प्रेम बुच्चा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन घनश्याम गहलोत ने किया ।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights