Nature Nature

ग्रामीणों और एडवोकेट गणेशदान बिटू की सतर्कता से शिकार की बड़ी साजिश नाकाम, तीन शिकारी हथियारों सहित गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़ 17 अक्टूबर 2025 नापासर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों और एडवोकेट गणेशदान बिटू की सूझबूझ से शिकार की एक बड़ी योजना पर पानी फिर गया। शुक्रवार को नापासर–गुसाईसर सड़क स्थित हिंगलाज माता मंदिर के पास तीन शिकारियों को जाल और हथियारों सहित रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पास पशुओं के पानी की हौदी के आसपास तीन संदिग्ध व्यक्ति जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान कैलाश कुमार जाट रोजाना की तरह पशुओं को पानी पिलाने पहुंचे तो उन्होंने इन लोगों की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत वन्यजीव प्रेमी एडवोकेट गणेशदान बिटू को सूचना दी। गणेशदान बिटू मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता समझते हुए तुरंत वन विभाग और नापासर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से बिछाए गए जाल और शिकार में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights