समाचार-गढ़, 22 जून 2013। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर जोधपुर डिस्कॉम ने क्षेत्र के गांव दुसारणां बड़ा में जीएसएस की स्वीकृति दी है। दुसारणां तृतीय जीएसएस की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। इस संबंध में जानकारी देकर विधायक महिया ने बताया कि दुसारणां तृतीय सब स्टेशन की मांग के आधार पर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल के साथ ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिलकर जीएसएस स्वीकृति का प्रस्ताव दिया था। जिस पर जोधपुर डिस्कॉम ने दुसारणां तृतीय जीएसएस की स्वीकृति जारी कर दी है। यह जीएसएस बनने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं व किसानों को फायदा मिलेगा। विधायक महिया ने कहा कि अब इस जीएसएस को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा।




















