Nature Nature

तिरंगा यात्रा में दिखाई दिया जोश, विधायक सारस्वत ने कहा राष्ट्र के नव निर्माण के लिए देश प्रेम जरूरी…

Nature

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र कार्यक्रम हर घर तिरंगा के नेतृत्व में श्री डूंगरगढ़ में हुई तिरंगा यात्रा

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बे में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हर घर तिंरगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कस्बे की करीब एक दर्जन से भी अधिक विद्यालयों के दो हजार के अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत विधायक ताराचंद सारस्वत ने तिरंगा दिखाकर की । यह यात्रा डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के आगे से शुरू हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाएं। यात्रा ग़ांधी पार्क, मुख्य बाजार होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कलानी पार्क पहुंची। जहां सम्बोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि तिरंगा भारत का गर्व है। केंद्र सरकार ने यह अभियान राष्ट्र के नवनिर्माण व युवाओं में राष्ट्र प्रेम पैदा करने के लिए चलाया है। विश्वकर्मा कौशल कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने छोटे बच्चों को देख कर कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है। इनका राष्ट्र प्रेम देश के विकास को ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने बच्चों को ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का काम किया है। इस दौरान पार्टी के श्री डूंगरगढ़ संयोजक हेमनाथ जाखड़, मंडल संयोजक सुरेंद्र चुरा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई,अध्यक्ष महावीर प्रजापत, ज़िला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, एस कुमार सिंधी,राजकुमार राजपुरोहित, आईदान राजपुरोहित,नन्दू गोदारा, अशोक महावर, किशन पूरी,जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मांगीलाल राठी, संजू शर्मा,भवानी प्रकाश तावनियां, रजत आसोपा,विक्रम सिंह, लोकेश गोड़, रामसिंह जागीदार, भरत सुथार,मोहननाथ सिद्ध, उत्तम नाथ, रणवीर खींची,भिन्यानाथ,मुलनाथ,श्यामसुंदर हेमासर,श्याम पुरोहित,भंवरलाल दूगड़ ,श्याम जोशी सहित सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, नागरिकगण,हजारों छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

बेंड बाजो से शुरुआत, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा..
कस्बे में निकली तिरंगा यात्रा का बेंड बाजों पर देश भक्ति धुन के साथ शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य बाजार में व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। घुमचक्कर पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बेंड बाजों पर देश भक्ति की धुन बजाई गई।

Related Posts

दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। गुरूवार को 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा में राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन…

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नितिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights