Nature Nature

पर्यावरण जन चेतना रैली पहुंचेगी श्रीडूंगरगढ़, जगह-जगह होगा स्वागत, हेमू कलानी पार्क में होगा आयोजन, अधिक से अधिक लोगों की हो भागीदारी-जाखड़

Nature

समाचार-गढ़, 20 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। अपना संस्थान, जोधपुर प्रांत द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और बृहद स्तर पर वृक्षारोपण के उद्देश्य से 13 से 27 अगस्त तक निकाली जा रही पर्यावरण जन चेतना यात्रा 23 अगस्त, बुधवार शाम 6 बजे तौलियासर धाम होते हुए श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ खंड संयोजक तोलाराम जाखड़ ने बताया कि यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ प्रवेश पर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि 8.30 बजे हेमू कालाणी पार्क, सिंधी कॉलोनी में पर्यावरण जन चेतना सभा का आयोजन किया जाएगा। जहां पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभूतियां अपने अनुभव साझा करेंगी एवम् पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। अगले दिन 24 तारीख को प्रातः वेला में वृक्षारोपण करते हुए यात्रा रिड़ी, धनेरू, बाड़ेला, नोसरिया, धर्मास, बाना, कल्याणसर, दुसारणा, कोटासर, दुलचासर, सेरूणा से होते हुए नापासर के लिए प्रस्थान होगी। तोलाराम जाखड़ ने बताया कि 27 तारीख को यात्रा खेजड़ली के लिए प्रस्थान करेगी जहां यात्रा के प्रांत स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन होगा। यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी उत्साहपूर्वक यात्रा और 23 तारीख की पर्यावरण जन चेतना सभा की तैयारियों में लगे हैं। जाखड़ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण जन चेतना सभा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है ।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights