Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में ईओ शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता अभियान के तहत सक्रिय भागीदारी की दी प्रेरणा

Nature

समाचारगढ़ 28 सितम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़। देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सेसोमूं स्कूल में शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि समाज में स्वच्छता बनाए रखने में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। शाला के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने अपने संबोधन में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने और स्वच्छता की आदतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने छात्रों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को समझाते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और स्वच्छ वातावरण में ही प्रगति संभव है।
इस दौरान नगरपालिका से कमल चांवरिया, सेसोमू स्कूल सीईओ घनश्याम गौड़ और समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ सके।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights