समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिशु भारती शिक्षण संस्थान में आज हिंदी दिवस पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम स्थान राधा, द्वितीय स्थान शबीना चुनगर, तृतीय स्थान भारती ने प्राप्त किया। बच्चों को विद्यालय में पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक चांदरत्न घोटिया, विनोद सारण, नेहा जांगिड़ अनीता, डिंपल मौजूद रहे। संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के उपलक्ष में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।