Nature Nature

यातायात व्यवस्था पर किया रोष व्यक्त, सफाई ठेकेदार पर मनमर्जी का आरोप, समिति की बैठक में हुई चर्चा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता समिति की मासिक बैठक कस्बे के गाँधी पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड ने समिति द्वारा विगत माह सम्पन्न किये गये कार्यो का ब्योरा दिया। शहर अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने समिति के सभी सदस्यो को हर जरुरतमन्द के “सहयोग हेतु “नेकी की दीवार शुरू करने पर आभार व्यक्त किया एवं सभी से सहयोग की अपील की। समिति के जिलाध्यक्ष राम कुकणा ने शहर की यातायात व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। कुकणा ने कहा कि काफी बार स्थानीय प्रशासन को यातायात व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिये जा चुके है लेकिन परिणाम अपेक्षानुरूप नहीं रहते। समिति के सदस्य भेरू सोनी ने बताया कि कस्बे मे चारो तरफ गन्दगी के ढेर पड़े है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर का हर नागरिक वार्ड और मोहल्ला त्रस्त है।
जिला महामन्त्री रामनाथ जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक अस्पताल के हालात बदतर है और ना ही कोई सफाई व्यवस्था है। सफाईकर्मी ठेके पर लगे हुए लेकिन ठेकेदार द्वारा सफाई करने मे मनमर्जी की जाती है। जाखड़ ने बताया कि अस्पताल मे महिला रोग विशेषज्ञ काफी समय से नहीं है जिससे गरीब लोगे को निजि अस्पताल मे जाकर बहुत ज्यादा खर्चे पर अपना इलाज करवाना पड़ता है।अस्पताल मे डिजिटल एक्सरे मशीन के नही होने से हर मरीज को अस्पताल के बाहर नीजि लेबो से बहुत ज्यादा खर्चे पर करवाने पड़ रहे है। अस्पताल की लैब में CBC मशीन की भी कमी है। समिति के सदस्य मेघराज आंवला ने श्रीहूंगरगढ़ नगर पालिका द्वारा जारी किये गये पट्टो की जानकारी R.T.I. द्वारा मांगने का प्रस्ताव रखा।
शहर महामंत्री अनमोल मोदी ने इन सभी समस्याओं का ज्ञापन बीकानेर जिलाधीश महोदय और संभागीय आयुक्त को देने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया ।
आज की मीटिंग में उपस्थित सदस्य किशनलाल सारस्वत, कालूराम पुरोहित, अर्जुन जाट, सुभाष जावा, मुरारी माली,रामअवतार शर्मा, भैरू सोनी,बाबूलाल रेगर, शंकरलाल स्वामी, धीरज नाई, अर्जुन जाट, राजेश नायक सम्मिलित रहे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights