Nature Nature

सड़क पर मिले गोवंश के अवशेष, गुस्से में गौभक्त, पुलिस ने शुरू की जांच

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2025, बीकानेर शहर के पवनपुरी क्षेत्र में शनि मंदिर के पीछे की सड़क पर गुरुवार रात एक सनसनीखेज स्थिति बन गई, जब सड़क पर गोवंश के कटे-फटे अंग पड़े मिले। रात करीब 11 बजे जैसे ही इलाके में गोवंश के अवशेष बिखरे होने की सूचना फैली, वैसे ही मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां गौभक्त भी पहुंच गए और इस घटना पर गहरा रोष जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गाय का सिर और पैर पड़े थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां आए और कुछ अवशेष उठाकर ले गए। स्थिति को गंभीर होते देख व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शांति बनाए रखने की कोशिशों के बीच पुलिस ने कुछ अवशेष जब्त किए और उन्हें जांच के लिए गोगागेट स्थित पशु चिकित्सालय भिजवाया। गौभक्त भी वहां पहुंचे और अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले में अब कई तरह की अटकलें लग रही हैं। व्यास कॉलोनी थाने के एएसआई पुनाराम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि तीन दिन पहले एक गाय ने बच्चा जन्मा था, जिसे संभवतः कुत्तों ने मार दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी भी एंगल से जांच की जाएगी और यदि कोई रिपोर्ट मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights