Nature Nature

उचित मूल्य दुकानदारों ने लगाए प्रवर्तन निरीक्षक पर शोषण के आरोप, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 3 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के उचित मूल्य दुकानदारों ने प्रवर्तन निरीक्षक पर मानसिक और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें विभागीय कमियों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है और अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। अपनी शिकायतों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, और स्थानीय विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

क्या हैं विक्रेताओं की शिकायतें?

दुकानदारों का आरोप है कि 2016-17 में रसद विभाग द्वारा बनाए गए राशन कार्डों में हुई त्रुटियों का दोष उन पर डाला जा रहा है, जबकि यह पूरी प्रक्रिया विभाग द्वारा ही संचालित थी। विक्रेताओं का कहना है कि आधार सीडिंग और ई-केवाईसी प्रक्रियाओं में हो रही देरी से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा, बार-बार नोटिस जारी कर दुकान संचालन में बाधा डाली जा रही है। फरवरी 2024 से पहले कमीशन का नियमित हिसाब दिया जाता था, लेकिन अब इसमें भी अनियमितता बरती जा रही है।

सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। तहसील अध्यक्ष शुभकरण बिश्नोई और अन्य प्रमुख राशन विक्रेताओं ने इस दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित विक्रेता

इस विरोध प्रदर्शन में शुभकरण बिश्नोई, लक्ष्मीनारायण तावनियाँ, विकास प्रजापत, बजरंगलाल स्वामी, विक्रम सिंह झंझेऊ, प्रभुसिंह जोधासर, बीरबलराम गुसाईंसर बड़ा, कालूराम धनेरू, सहीराम कितासर, रामकिशन बाना, भागीरथ समंदसर, प्रकाश दुसाद, रतनलाल सालासर, नानूराम माली, गौतम मारु और शुभकरण माली समेत अनेक राशन डीलर मौजूद रहे। दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनके मुद्दों का समाधान करने की अपील की है।

  • Related Posts

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में समाचार गढ़ 22 मार्च 2026 जयपुर। राजस्थान में Right to Education (RTE) के तहत निजी स्कूलों…

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights