Nature Nature

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2026। बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की खेत की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। एक बहन को बचाने के प्रयास में बाकी दो बहनें भी डिग्गी में उतर गईं और तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

घटना ग्राम पंचायत ग्रान्धी की रोही स्थित नख्तबन्ना सब माइनर की टेल क्षेत्र की है। मृतक बहनों की पहचान 23 वर्षीय धापू पत्नी सुरजाराम, 18 वर्षीय अनु और 17 वर्षीय सुशीला के रूप में हुई है। तीनों बहनें अपने पिता खेताराम मेघवाल के खेत पर खेती-बाड़ी के कार्य में हाथ बंटाती थीं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीनों बहनें पड़ोसी पुनाराम मेघवाल की डिग्गी पर खेत में काम करने, पशुओं को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए गई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने परिजनों को रिश्तेदार की ढाणी जाने की बात भी कही थी।

शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता खेताराम ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन वहां से पता चला कि लड़कियां पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजन डिग्गी के पास पहुंचे, जहां हालात देखकर अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों को सूचना देने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जेसीबी और तैराकों की मदद से निकाले शव

ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों की मदद से डिग्गी में तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दो बहनों के शव बाहर निकाल लिए गए, जबकि तीसरी बहन का शव देर तक नहीं मिला। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर डिग्गी तुड़वाई, जिसके बाद तीसरे शव को भी बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोलायत वृत्ताधिकारी संग्राम सिंह और बज्जू थानाधिकारी जगदीश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सरपंच रामेश्वर सुथार, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद रहे।

पुलिस ने तीनों शवों को बज्जू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि परिवार में कुल सात बहनें और एक भाई हैं। इनमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है। एक साथ तीन बेटियों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। हादसे के बाद ग्रान्धी सहित आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights