Nature Nature

किसानों को पूर्व की भांति 6 घंटे बिजली दें और अघोषित बिजली कटौती बंद करें सरकार
विधायक महिया ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र, एमडी से की वार्ता

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने प्रदेशभर में उत्पन्न बिजली संकट से आम उपभोक्ताओं व किसानों को हो रही परेशानी के मद्देनजर बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी को पत्र भेजा है। विधायक महिया ने बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। इसके अलावा कृषि सिंचाई के लिए किसानों को पूर्व की भांति 6 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है। विधायक महिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिजली संकट के चलते श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे गांव में बिजली आधारित उद्योग धंधे ठप होने से आमजन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक महिया ने बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए कहा है कि इन दिनों सभी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है किंतु विद्युत सप्लाई गड़बड़ाने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में बाधा उत्पन्न हो रही है और विद्यार्थियों की सालों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
विधायक महिया ने पत्र में कहा है कि बिजली संकट उत्पन्न होते ही सरकार ने कृषि सिंचाई के लिए निर्धारित 6 घंटे की बिजली सप्लाई को घटाकर 5 घंटे कर दिया है, जो कि किसानों के साथ कुठाराघात है। विधायक ने कहा है कि कृषि सिंचाई के लिए बिजली का समय घटाने से फसलें बढ़वार नहीं ले रही है और बुवाई का उचित समय लगातार निकलता जा रहा है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने बिजली तंत्र का सुदृढ़ीकरण करने की मांग करते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्पन्न बिजली संकट को दूर करने की मांग की है और अघोषित बिजली कटौती बंद करके आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने की बात कही है। साथ ही किसानों को पूर्व की भांति सिंचाई के लिए 6 घंटे बिजली देने की मांग रखी है।
विधायक महिया ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से भी वार्ता करके श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली सप्लाई को सुचारू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही है।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights