Nature Nature

अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 26 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसान अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता केके जांगिड़ ने इस मुद्दे पर जोधपुर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता और मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जांगिड़ ने बताया कि वर्तमान समय में फसल पकने की स्थिति में है और अघोषित बिजली कटौती के कारण किसान अपनी फसल जलने के डर से चिंतित हैं। जांगिड़ ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर बिजली कटौती को नहीं रोका गया, तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा, किसानों ने यह भी साफ किया कि वे न तो आगामी बिजली बिलों का भुगतान करेंगे और न ही ट्रांसफार्मर को हटाने देंगे। जांगिड़ ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights