Nature Nature

सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

Nature

सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार दूध से भरी पिकअप और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सवा एक बजे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला और एक युवक हादसे के दौरान घायल हो गए।

घायलों में 24 वर्षीय संजू पुत्री प्रभुराम निवासी अमृतवासी गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें उपजिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं रामकन्या नामक युवती को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप चालक 30 वर्षीय रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है, जिसका इलाज उपजिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद दूध से भरी पिकअप पास स्थित बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दूध सड़क पर फैल गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights