Nature Nature

फाइनल ईयर इलेक्ट्रिशियन छात्रों को विदाई में मिले करियर टिप्स, मालू बोले—आने वाला समय है आपका

Nature

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। रमन आईटीआई श्री डूंगरगढ़ में द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक श्रीमान कुंभाराम जी घिंटाला ने बताया कि जो 2 साल में आपने जो सीखा है उसको आगे अपने जीवन में लायें और रोजाना आप प्रेक्टिकल करते रहे क्योंकि इलेक्ट्रीशियन एक ऐसा रोजगार है जिसकी हर घर में जरूरत रहती है जिसकी वजह दिनों दिन घरों में बढ़ते इलेक्ट्रिकल आइटम है इसके अलावा गवर्नमेंट सर्विस में भी इलेक्ट्रिशियन की बहुत डिमांड है अभी अभी विद्युत विभाग में बड़ी भर्ती निकलीं है उनकी आप तैयारी करें । इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को मित्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को मित्रतापूर्ण भाव से रहने के लिए संदेश दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान मुकेश जी मालू (अधिशासी अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम ) ने कहा कि इलेक्ट्रीशियन का काम बहुत ही सुरक्षा और सावधानी से करने वाला काम है आप हमेशा सेफ्टी रूल्स को ध्यान में रखते हुए कार्य करें । मालू जी ने बताया कि आने वाले समय में आपके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जैसे सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, रेलवे, और विद्युत विभाग में काफी रोजगार की संभावनाएं है आने वाले समय में ज्यादातर इलेक्ट्रिकल व्हीकल हो जाएंगे जिससे रोजगार की पुरजोर संभावना है। इस अवसर अधिशासी अभियंता महोदय ने सारगर्भित जो बातें बताई वह विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करेंगी। इस अवसर पर श्रीमान संदीप जी गोदारा ने आए हुए अतिथियो का आभार प्रकट किया आईटीआई स्टाफ राकेश परिहार, पूनम चंद , अंशु शर्मा, अशोक कुमार और विनोद कुमार इस मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights