Nature Nature

दूसरे दिन भी कोहरे का सितम जारी, फसलों को होगा फायदा, वाहनों की गति पर लगा ब्रेक, रेंगते हुए चलते नजर आए वाहन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 28 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे की आगोश में लिपटा हुआ नजर आया। कोहरे का सितम लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कोहरा इतना घना छाया कि विजिबिलिटी घटकर 15 मीटर तक रह गई। जिसके चलते हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेकर चलना पड़ा। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए।
दूसरी तरफ कोहरा फसलों के लिए अच्छा फायदेमंद साबित होगा। किसानों ने बताया कि रात में ठंड पड़ने तथा दिन में तीखी धूप की वजह से फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा था फसलों में बढ़तवार कम हो रहा था कोहरा फसलों के लिए जीवनदान साबित होगा। किसानों का मानना है कि अगर लगातार तीन चार दिन तक कोहरा आता है तो फसलों के लिए अच्छा फायदेमंद रहेगा । सातलेरा गांव किसान मामराज, खिंवराज तरड़ सहित बिग्गा गांव के किसान बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि अभी कोहरा सूखा छा रहा है अगर बरसता कोहरा आता तो फसलों को और भी अधिक फायदा मिलता। कोहरे के चलते ठंड भी बढ़ गई है। लोगो को जगह जगह अलाव तापते देखा जा सकता है।

कोहरे की आगोश में लिपटी सातलेरा गांव की गलिया।
कोहरा फसलों के लिए होगा अच्छा फायदेमंद मिलेगा जीवनदान।
घने कोहरे के चलते घटी विजिबिलिटी हाईवे पर रेंगते हुए चलते नजर आए वाहन।वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेकर चलना पड़ा।
  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights