Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच का गठन – प्रवासी महिलाओं को मिली नई पहचान

Nature

रिपोर्ट : श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ, कोलकाता

समाचार गढ़, 13 सितंबर 2025। कोलकाता प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ निवासी समाज के लिए गौरव का विषय है कि 12 सितंबर 2025 को “श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच” का विधिवत गठन हुआ। यह विशेष सभा कैलाश बिहानी के निवास पर संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्साह और सामूहिक हर्ष के साथ सम्पन्न हुई। इसमें सभी महिलाओं ने संगठन की मजबूती और सदस्य विस्तार का संकल्प लिया।

सभा में सर्वसम्मति से श्रीमती सरोज झंवर को मंच की संयोजक चुना गया। सह-संयोजक के रूप में श्रीमती रेखा गट्टानी, श्रीमती प्रीति सिंगी एवं श्रीमती दिव्या बिहानी का चयन हुआ। इस नये मंच के माध्यम से प्रवासी महिलाओं में एकजुटता और सांस्कृतिक जागृति की नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ द्वारा आगामी दीपावली प्रीति सम्मेलन में इसी मंच की महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। अध्यक्ष जतन पारख व मंत्री महावीर सोनी ने सभी नव-निर्वाचित महिला सदस्याओं को बधाई दी व मंच की सफलता की मंगलकामना की।

यह अभिनव पहल कोलकाता में बसे श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी समाज को अपनी परंपरा व संस्कृति से जोड़ने, संगठन को नई शक्ति देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights