Nature Nature

राजस्थान में गर्मी के कारण हुई चार व्यक्तियो की मौत, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 23 मई, राजस्थान। राजस्थान में गर्मी से चार लोगों की मौत हो गई. बालोतरा में 3 और अलवर शहर में 1 व्यक्ति की मौत हुई ई. तेज गर्मी और लू लगने से रिफाइनरी में काम कर रहे 2 मजदूरों की तबियत बिगड़ गई. दोनों को गंभीर हालत में बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया, जंहा इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया. दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया.

रिफाइनरी में मजदूर की हालत बिगड़ी 
रिफाइनरी में एल एंड टी कंपनी की साइट पर अन्य मजदूरों के साथ सुरेश यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी गाजीपुर (यूपी) और शिन्द्रसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) की तबियत बिगड़ गई. हीट स्ट्रोक की वजह से सुरेश यादव की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस अस्पताल पहुंच गई.

बालोतरा रेलवे स्टेशन पर युवक की मिली लाश
बालोतरा रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला. सूचना पर 108 एंबुलेंस जीआरपी पुलिस मौक पर पहुंची. युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया. मरने वाले की पहचान हीर सिंह निवासी तिलवाड़ा के रूप में हुई. आशंका है कि हीर सिंह की मौत गर्मी या फिर शराब पीने से हुई.

अलवर बस स्टैंड पर पर एक व्यक्ति की मिली लाश 

अलवर शहर के बस स्टैंड पर 22 मई दोपहर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. माना यह जा रहा है कि इस व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बस स्टैंड गेट के पास प्याऊ के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास किया. शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मरने वाले की उम्र 50 साल है. उसने टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है. उसके पास पहचान का कोई कागज नहीं मिला है. शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं.

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights