Nature Nature

20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

Nature

समाचार गढ़। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फ्रांस और स्पेन की टीमें 20 साल बाद विश्व कप के मंच पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत 2006 के राउंड ऑफ-16 में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें स्पेन ने 18 मैच जीते हैं, जबकि फ्रांस को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। सात मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल पर रहेंगी। एम्बाप्पे शानदार लय में हैं और मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके हैं। गोल्डन बूट की रेस में वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दूसरी ओर, 19 वर्षीय यमाल ने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उनके नाम अब तक एक गोल दर्ज है, लेकिन उन्होंने कई अहम मौके बनाकर स्पेन के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फ्रांस और स्पेन की पिछली भिड़ंत 2025 यूईएफए नेशंस लीग के सेमीफाइनल में हुई थी, जहां स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को 5-4 से हराया था। उस मैच में यमाल ने दो गोल दागे थे। ऐसे में दोनों टीमें इस बार फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जबकि एम्बाप्पे और यमाल के बीच की टक्कर भी मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights