Nature Nature

तेरापंथ भवन में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू, पहले दिन 44 रोगियों का पंजीकरण

Nature

समाचार गढ़ 25 जनवरी 2025 श्रीडूंगरगढ़। निःशुल्क कृत्रिम अंग एव कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर के पंजीकरण के लिए शुभारंभ महावीर सेवा सदन कोलकाता तथा धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता, श्रीडूंगरगढ़ के सयुंक्त तत्वाधान में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा, कालूबास में सुबह दस बजे हुआ। समारोह की अध्यक्षता तोलाराम पुगलिया, मुख्य अतिथि बंगलौर के उद्यमी इंद्र चंद कुंडलिया थे। विशिष्ट अतिथि मानक चंद पुगलिया थे। जे एस टी के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने अपने उद्धबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से नियमित अंतराल से आयोजित होने चाहिए। महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक विजयराज सेवग ने इस प्रकार के शिविर आयोजन कि महत्ता और उपयोगिता के बारे बताया तथा कहा यह ट्रस्ट परमार्थ और सेवा कार्यो हेतु सदैव सतत प्रयासरत रहा है। सहयोगी संस्था महापुरुष समारोह समिति के कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया, ललित कुमार बाहेती, सत्यदीप भोजक, श्री सुरेश कुमार भादानी, अशोक पारीक, रामावतार सारस्वत ने व्यवस्थाएं संभाली। 

इस अवसर पर देवेंद्र मुनि तथा आर्जव मुनि का पावन सानिध्य रहा। शिविर का शुभारंभ श्री गणेश श्री देवेंद्र मुनि के मंगल पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर सुरेन्द्र भादानी, सत्यव्रत पुगलिया, जे एस टी के मंत्री प्रदीप पुगलिया, महेन्द्र मालू, उद्यमी मनमोहन राठी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। रोगियों कि जांच और परिक्षण चिकित्सक विशेषज्ञ मुकेश पांडे द्वारा की गई। समारोह का संयोजन महापुरुष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने किया। उक्त शिविर में पंजीयन का कार्य 26 जनवरी को भी सुबह दस बजे से सांय पांच बजे तक किया जायेगा। आज शनिवार को कुल 44 रोगियों का पंजीयन किया गया।

Related Posts

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights