Nature Nature

लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़, 25 जनवरी 2025 लोकतांत्रिक नींव मतदान पर आधारित है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें वोट देने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। भारत में मत का मूल्य सभी के लिए समान है। हम सबको वोट देने के अपने नैतिक कर्तव्य को निभाना चाहिए। हर वोट का अपना महत्व है। ‘मेरे वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता’ हमें इस सोच को बदलना होगा तथा वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर देंगे हम’ की थीम पर कार्य करते हुए देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। ये विचार कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने रखे।
इससे पूर्व ‘मैं भारत हूँ हम भारत के मतदाता’ आयोग के गीत एवम मतदाता शपथ से शुरू कार्यक्रम में
राज्य निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने निर्वाचन आयोग की स्थापना, राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के उद्देश्य, गत वर्षों की थीम्स, मतदाता पंजीकरण, मतदाताओं को देय सुविधाएँ, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, होम वोटिंग, सी-विजिल, वोटर टर्न ओवर एप, के वाई सी, सुविधा एप, ई एल सी, बी एक एफ, बी ए जी, आदर्श आचरण संहिता, वृद्धजन मतदाता सम्मान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ए एल एम टी नोरतन मल शर्मा ने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में विस्तार से बताया। नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह ने स्वीप गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखण्ड अधिकारी ने उपप्राचार्य श्रवण सिंह, व्याख्याता भागीरथ, नोरत मल शर्मा, सहीराम भाम्भू, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, अध्यापक ईसरदास, सुरेन्द्र कुमार, पेमाराम चोटिया, कम्प्यूटर अनुदेशक सीताराम कुकणा, अविनाश कठानिया, पूरबचन्द, पंचायत शिक्षक दूलदास स्वामी एवं महेश जोशी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक तथा आरती सुथार, राधिका पारीक, राधिका शर्मा, विशाल भार्गव एवं कुबेर शर्मा आदि नव मतदाताओं मैडल प्रदान सम्मानित किया गया।
शाला में यूथ एवं इको क्लब द्वारा आयोजित निर्वाचन प्रश्नोत्तरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बारह विद्यार्थियों तथा पांच वोटर मित्र एवं मतदाता प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में निर्वाचन प्रबंधन एवं मतदान के सम्बन्ध में हस्ताक्षर किए। विद्यार्थियों को मतदान का डेमो दिखाया गया। इस अवसर पर पीएम श्री गतिविधि के तहत ‘नागरिकता कौशल एवं संवैधानिक मूल्य’ पर वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कुलदीप मीणा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपील की घर, परिवार, मौहल्ले आदि में कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे, हमें इसके लिए सतत प्रयास करने होंगे। मॉक संसद की कार्यवाही की गई। शाला के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। समारोह में सुपरवाइजर, बीएलओ, नवमतदाता, शाला का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मदनलाल कड़वासरा ने किया।

Related Posts

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights