Nature Nature

अब नहीं रहेगा वीरान गांधी पार्क, विकास कार्यों से संवरने की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधि की मौजूदगी, भामाशाह गिरधारीलाल आए आगे

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के गांधी पार्क को मिलेगी नई पहचान, ट्यूबवेल खुदाई से विकास कार्यों की हुई शुरुआत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क, जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ था, अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। पार्क में पानी की समुचित व्यवस्था, हरियाली, टॉयलेट सुविधा और नियमित साफ-सफाई जैसे आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को ट्यूबवेल खुदाई कार्य की विधिवत पूजा-पाठ के साथ शुरुआत की गई।

ट्यूबवेल खुदाई का शुभारंभ पार्षद पंडित पवन उपाध्याय ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा की मौजूदगी में करवाया। इस विकास कार्य के प्रमुख प्रेरणास्त्रोत पार्षद पवन उपाध्याय रहे, जिन्होंने भामाशाह गिरधारीलाल सिंधी से इस संबंध में संवाद किया। भामाशाह गिरधारीलाल सिंधी ने जनहित को देखते हुए तुरंत सहयोग के लिए हामी भर दी।

पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि गांधी पार्क कस्बे का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। इसके विकास से आमजन, बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगरपालिका की ओर से पार्क को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ट्यूबवेल खुदाई के बाद पार्क में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे हरियाली विकसित की जा सकेगी। इसके साथ ही स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भामाशाह गिरधारीलाल सिंधी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी पार्क के विकास से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और आमजन को लाभ मिलेगा, इसी भावना से उन्होंने इस कार्य में सहयोग किया।

इस अवसर पर पार्षद लोकेश गौड़, श्यामसुंदर पारीक, सुमित स्वामी सहित नगरपालिका एवं तहसील के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। कस्बेवासियों ने गांधी पार्क के विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights