Nature Nature

नवयुवा जागृति सेवा समिति की ओर से आयोजित हुआ गणगौर महोत्सव

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। नवयुवा जागृति सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर महोत्सव पारंपरिक तरीके से होली का चौक नत्थूसर बास में मनाया गया।
समिति अध्यक्ष चांदरतन सांखला ने बताया कि इस गणगौर महोत्सव में राजस्थानी नृत्य, गणगौर खोल भराई रस्म, गणगौर श्रृंगार प्रतियोगिता, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें कोराना काल में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के लिए नत्थूसर बास की युवा टीम और भेरूनाथ आडो आसी सेवा समिति शामिल थी। गणगौर श्रृंगार प्रतियोगिता में 174 गणगौर शामिल हुई जिसमें प्रथम स्थान अंगद सांखला, द्वितीय स्थान विजय कुमार, तृतीय स्थान सोमप्रकाश गहलोत की गणगौर ने प्राप्त किया।
समिति के दिनेश सांखला ने बताया कि जादूगर बादशाह जहांगीर व यास्मीन द्वारा जादू दिखाए गए। कार्यक्रम के अतिथि श्री महेश शर्मा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत बीकानेर, श्री राजेंद्र पवार उपमहापौर नगर निगम बीकानेर, एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, श्री मदन गोपाल मेघवाल महानिदेशक डॉ बी आर अंबेडकर फाउंडेशन राजस्थान सरकार, श्री देव किशन जी चांडक देवश्री गौ हितेषी व समाजसेवी बीकानेर, नयाशहर थाना अधिकारी श्री गोविंद सिंह चारण, नाल थाना अधिकारी श्री विक्रम सिंह, पूर्वपार्षद शंभू दयाल गहलोत, प्रतीक स्वामी पार्षद वार्ड नंबर 22, किशन तंवर मनोनीत पार्षद आदि थे। कार्यक्रम के अंत में श्री देवकिशन चांडक का नागरिक अभिनंदन किया गया और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights